शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हुसैन टेकरी रोड पर एक कार चालक ने शादी में शामिल युवक के पैर पर कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं कार सवार युवक घायल के घर जा पहुंचे और गाली—गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी शिव कुमार धाकड पुत्र रमेश चन्द्र धाकड 38 साल निवासी सिदेश्वर कालोनी शिवपुरी ने बताया कि 12 मई को रात करीबन 11.30 बजे मेरे चाचा सतीश धाकड़ के लडके रचित धाकड की शादी परिणय वाटिका मे थी। बारात विष्णू मंदिर से निकल कर हुसेन टेकरी के सामने पहुंची तभी दो बत्ती तरफ से कार क्र.MP07CB1312 के चालक ने अपने कार को बडी तेजी व लापरवाही से चलाकर लाया और मेरे पैर पर चढ़ा दी जिससे मुझे चोटें आई। घटना के समय महेन्द्र वर्मा एवं अमन धाकड मौजूद थे जिन्होने घटना देखी। घटना के बाद मुझे नवजीवन अस्पताल ले जाकर क्रेक बेडेज बंधवाकर अपने घर आया था तो उक्त कार के चालक से संबधित व्यक्ति चार पांच लोग जिसका नाम मैं नहीं जानता हूं आए और गाली—गलौंज करने लगे व जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment