दीवाल की आढ़ में छिपकर काट रहा था सट्टे की पर्ची, पुलिस ने दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिहं जादौन ने बताया कि 13 मई को क्षेत्र भ्रमण फिजीकल तिराहा पर मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कोलियो के मंदिर के सामने संजय कॉलोनी शिवपुरी पर आम जनता को एक रूपए के बदले 90 रूपए का प्रलोभन देकर सट्टे की पर्चीया काट रहा है। जिस पर वह आरक्षक पुष्पेन्द्र रावत के साथ मुखबिर द्धारा बताये स्थान कोलियो के मंदिर के सामने संजय कॉलोनी पहुंचे दीवाल की आढ़ से छिपकर देखा तो एक व्यक्ति जमीन पर बैठा दिखा जिसके पास लोग आ रहे थे एवं वह उनसे रूपए सट्टे की पर्ची लिख रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिफ्तार किया। नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश शाक्य पुत्र काशीराम शाक्य 37 साल निवासी मदन डाक्टर के पास घोसीपुरा शिवपुरी होना बताया। युवक के पास से डॉट, सट्टे की पर्ची व नकदी 600 रूपए जब्त किए।