Press "Enter" to skip to content

चप्पलें उतारी, फिर दोनों बच्चों सहित कुएं में कूदकर मां ने की आत्महत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। भौंती थानांतर्गत ग्राम महोवा रठनपुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। तीनों की लाश कुएं में उतराती मिलीं। बताया जा रहा है कि मृतका ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। मृतका गुरुवार दोपहर से अपने दोनों बच्चों के साथ लापता थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम महोबा के मजरा रठनपुर में संध्या पत्नी पवन कुशवाह उम्र 31 साल ने अपने बच्चों नीतू उम्र आठ वर्ष व प्रवेश उम्र पांच साल के साथ कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात दो बजे शवों को कुए से बाहर निकाला और पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल यह बात सामने आई है कि पवन कुशवाह नशे का आदी है। वह रोजाना शराब, गाांजा आदि का नशा करता है। नशे की हालत में वह अपनी पत्नी को तरह-तरह की प्रताड़नाएं देता था। गुरुवार को भी उसने पत्नी को प्रताड़ित कर रुपयों की मांग की जिससे व्यथित होकर वह दोपहर को दोनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई। स्वजनों ने घंटों तक उसकी तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिली। रात में तलाश करते हुए जब गांव के कुएं के घाट पर पहुंचे तो संध्या की चप्पलें वहां रखी हुई दिखाई दीं। इससे संदेह हुआ कि संध्या कुएं में तो नहीं कूद गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कांटा लगाकर संध्या और बच्चों की कुएं में तलाश शुरू की। इस दौरान बच्ची नीतू का शव कांटे में फंस गया जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद शेष दोनों के शव बाहर निकाले गए।

नशेड़ी से कराना चाहता था साली की शादी, इस बात को लेकर हो रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि पवन कुशवाह अपनी साली की शादी किसी ऐसे व्यक्ति से करवाना चाहता था जो नशे का आदि का था। पवन की पत्नी संध्या सहित उसके मायके वाले इस बात का विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर भी घर में विवाद चल रहा था। इसके चलते भी कई बार संध्या के साथ पवन ने मारपीट की थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतकों के स्वजनों के बयान नहीं ले पाई है। बयान के बाद मामला और स्पष्ट हो जाएगा।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!