शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा को निलंबित करने की कार्यवाही की है।
मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (9) के तहत राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा को निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है। निलंबित अवधि के दौरान इनका मुख्यालय तहसील खनियाधाना रहेगा।
राजस्व निरीक्षक निलंबित / Shivpuri News




