Press "Enter" to skip to content

तीन हत्याएं करने के बाद 17 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को 12 बोर बंदूक के साथ पुलिस ने पकडा / Shivpuri News

खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाने से आ रही है। जहां आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा स्थाई वारंटी ,फरार, इनामी बदमाश को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, उक्त आदेश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी पिछोर देवेन्द्र सिह कुशबाह के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटी,फरार, इनामी बदमाश के विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जिसपर से आज थाना प्रभारी खनियांधाना तिमेश छारी को मुखविर से सूचना मिली कि फरारी इनामी बदमाश महेन्द्र यादव ग्राम सिनावल खुर्द मे अपने घऱ पर है उक्त सूचना पर मय फोर्स के ग्राम सिनावल खुर्द पहुचा तो आऱोपी महेन्द्र सिह यादव पुत्र बहोरन सिह यादव उम्र 53 साल का घर पर मिला जिसके कब्जे से एक बारह वोर दोनाली बन्दूक व छ: जिन्दा राउण्ड व 17 खाली खोखे मय कमर पट्टे के जप्त किये गए। आरोपी वर्ष 2002 मे ग्राम सिनावल खुर्द मे लगातार तीन हत्याओ की बारदात को अंजाम देकर क्षेत्र मे सनसनी फैला दी थी वर्ष 2003 मे उक्त आरोपी को हत्या के आरोप मे आजीबन कारावास की सजा से दण्डित किया गया था। वर्ष 2005 से हत्या के मामले मे जेल ग्वालियर से पैरोल जम्प कर फरार चल रहा था। जिसका माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर से वर्ष 2005 से गिरफ्तारी वारंट लम्बित चल रहा था आरोपी करीव 17 वर्षो से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था आरोपी के विरूध्द हत्या , हत्या का प्रयास , लूट , डकैती की तैयारी , अवैध हथियार रख़ने , चोरी के कुल 23 अपराध पंजीबध्द है । आरोपी के कब्जे से विना लाइसैसी वारह बोर बन्दूक व छ: जिन्दा कारतूस व 17 खाली खोखे मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्मस एक्ट का कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही मे तिमेश कुमार छारी, केपी शर्मा ,मनोज सरयाम,सुकल मरावी, पुरुषोत्तम , जगदीश पारासर , लालसिह ,जयवीर गुर्जर ,बलराम अहिरवार ,बनवारी भिलाला, धर्मेन्द्र कुशबाह ,धर्मेन्द्र किरार,रवि वाथम,सत्यवीर गुर्जर, हरीकृष्ण जाट, कुलदीप, रामनिवास, जगदीश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!