Press "Enter" to skip to content

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ शिवपुरी द्वारा किया गया नर्स बहनों का सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ,जिला शिवपुरी द्वारा विगत दिवस अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर स्थानीय कल्याणी धर्मशाला में जारी कोविड वेक्सिनेशन सेंटर में विगत 2 वर्षों से निरंतर , निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं देने वाले नर्सिंग स्टाफ का सम्मान करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम, विशिष्ट अतिथि गढ़ सीएमएचओ डॉ. पवन जैन, डीआईओ डॉ. संजय ऋषेश्वर, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेंद्र गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आरती किरार, मोनिका मल्होत्रा, मैनाज बानो, राजेन्द्र वर्मा, साहिल कुरैशी, संजय कुशवाह एवं कल्याणी केयर टेकर पंडित का शॉल श्रीफल, फूल मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके वर्मा, डॉ. भगवत बंसल, डॉ. एसडी गौतम, डॉ. दुष्यंत दुबे, डॉ आशीष शर्मा, अमित लवंगिकर, रानी जाटव आदि भाजपा पदाधिकारी भी  उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला भाजपा कार्यालय मंत्री अमित भार्गव द्वारा एवं आभार प्रदर्शन  डॉ. आशीष शर्मा द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!