Press "Enter" to skip to content

Road Accident: बस ने बाइक सवारों को रौंदा दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी. जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी-श्योपुर हाइवे पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां श्योपुर से शिवपुरी आ रही एक निजी कंपनी की यात्री बस ने

एक बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।

शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे बाइक सवार

इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवम जाटव ने बताया कि वह पोहरी थाना क्षेत्र के झलमादा गांव का रहने वाला है आज पोहरी के बमरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वह उसके दो साथी अपने गांव झलमादा लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पोहरी थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर थाने में रख लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!