खड़े गैस के टैंकर में पीछे से बाइक ने मारी टक्कर बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी. खबर जिला अस्पताल से हैं यहाँ हम आपको बता दें कि शिवपुरी से पोहरी आ रहे बाइक सवारो ने खड़े गैस के ट्रक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार पप्पू गजनलाल आदिवासी उम्र 50 निवासी चकराना , रामगोपाल पुत्र पप्पू आदिवासी उम्र 25 वर्ष ग्राम चकराना शिवपुरी से पोहरी जा रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया.

यहां हम आपको बता दें कि इसी जगह एक भयानक बस और बाइक का एक्सीडेंट हो गया था जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया था.

वही शिवपुरी से तेज गति से आ रहे बाइक साबरो ने खड़ी गैस के ट्रक में टक्कर मार दी राहगीरो की मदद से आनन फानन में गंभीर हालत में पप्पू गजनलाल आदिवासी उम्र 50 निवासी चकराना ,रामगोपाल पुत्र पप्पू आदिवासी उम्र 25 वर्ष ग्राम चकराना को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है यहां पर उनकी हालत में सुधार है.