
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मदनपुर में गुरुवार को खेत पर बनी टपरिया में बंधे मवेशियों को गांव के ही युवक चुराकर ले गए। घटना के समय मवेशी मालिक खेत पर नहीं था जब वह आया तो पता चला कि उसके मवेशी गायब है और उन्हें ग्राम के ही लोग खोलकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पन्नालाल पुत्र दोला पटेलिया निवासी ग्राम मदनपुर ने बताया कि गुरुवार को वह मवेशियों को खेत पर ले गए था और खेत पर ही बनी टपरिया में उसने मवेशी बांध दिया और काम से चला गया। जब वह वापस आया तो देखा कि मवेशी गायब है। जिस पर आसपास पूछताछ की तो पता चला कि मवेशियों को गांव के रहने वाले रमेश पुत्र अतरसिंह गुर्जर, अनंद पुत्र मुनेश गुर्जर खोलकर ले गए हैं। जिसके बाद जब मवेशियों को ले जाने वालों को खोजा तो वह नहीं मिले इसके बाद पन्ना थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। चोरी गए मवेशियों की कीमत लगभग 10 हजार रुपए थी।






Be First to Comment