साहब…! मैं गरीब हूं, न मिली कुटीर, न मिला  शौचालय, सरपंच, सचिव, राेजगार सहायक से लेकर पटवारी नहीं कर रहे सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मैं अत्यंत गरीब हूं और आर्थिक िस्थति भी ठीक नहीं है। अभी तक मुझे शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिली है। सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक से लेकर पटवारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसलिए आप हमारी सुनवाई करें। यह कहना था सुमन पत्नी चिंटू परिहार निवासी ग्राम बीजरी तहसील बदरवास का जो कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई थी।

सुमन ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है और बीपीएल कार्डधारी है। वह मजदूरी कर जैसे-तैसे अपना व अपने परिवार का भरण-पोष्ण कर रही है। मुझे शसन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हीं दिया जा रहा है। अभी तक शौचालय मंजूर नहीं हुआ जिस कारण हम आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर है। इतना ही नहीं पात्रता होने पर भी आज तक कुटीर स्वीकृत नहीं हुई। मामले को लेकर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक से लेकर पटवारी तक अपनी बात पहुंचाई लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। इसलिए जनसुनवाई में अपनी गुहार लगाने आई हूं। अत: मुझे शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाकर कुटीर व शौचालय स्वीकृत किया जाए।