Press "Enter" to skip to content

रेतमाफियाओं ने चौकी प्रभारी गुप्ता और आरक्षक को ट्रेक्टर से कुचलने का प्रयास, किया पथराव | Shivpuri News


आरक्षक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

शिवपुरी। करैरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे सुनारी चौकी प्रभारी रवि गुप्ता और आरक्षक दिलीप खरैह पर रेतमाफियाओं ने ट्रेक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया और जब वह इस प्रयास में सफल नहीं हुए तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर हमला बोल दिया। इस घटना में सुनारी चौकी प्रभारी रवि गुप्ता और एक आरक्षक दिलीप खरैह घायल हो गए। दिलीप की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे रात में ही करैरा से शिवपुरी रैफर किया गया था जहां उसका इलाज जारी है। पुलिसकर्मियों के घायल हो जाने के बाद वह अपने ट्रेक्टर ट्राली मौके से भगा ले गए। हालांकि पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह रही है। पुलिस ने मामले में दतिया जिले के ग्राम भांसड़ा निवासी सेंकी रावत और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ भादवि की धारा 307, 353, 332, 34 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुनारी चौकी प्रभारी रवि गुप्ता को देर शाम सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत का खनन कर ट्रेक्टर ट्राली की सहायता से रेत भरकर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर श्री गुप्ता आरक्षक दिलीप खरैह के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम सड़ के पास रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली पकडऩे का प्रयास किया तो ट्रेक्टर चालकों ने श्री गुप्ता और आरक्षक दिलीप पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया जो किसी तरह ट्रेक्टर की चपेट में आने से बच गए। इसके बाद आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया जिससे आरक्षक दिलीप के सिर में गंभीर चोट आ गई जबकि चौकी प्रभारी गुप्ता भी पथराव में घायल हो गए। दोनों को करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया जहां डॉक्टर ने दिलीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। बताया जाता है कि घटना की सूचना देने को लेकर करैरा थाना प्रभारी राकेश शर्मा को कई बार फोन लगाए गए, लेकिन उन्होंने अपना फोन रिसीव नहीं किया गया। अब पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि घायल आरक्षक सिर्फ इतना ही बताया है कि वह रेत के ट्रेक्टर ट्राली पकडऩे गए थे तभी उन पर हमला बोल दिया। सूत्रों की मानें तो हमले में घायल आरक्षक की वर्दी खून से भीग गई थी जिस कारण उसकी वर्दी को उतारकर पुलिसकर्मियों ने उसे सादा कपड़े पहनाकर शिवपुरी इलाज के लिए लाया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!