
शिवपुरी। शहर कोर्ट रोड मोहन मेडीकल के सामने िस्थत दीनदयाल मार्केट से होकर गुजरने वाली रोड पर कबाड़ियों ने कब्जा कर रखा है। काबाड़ियों ने अपने कबाड़ का सामान सड़क पर रख दिया जिससे यातायात अवरूद्ध हो गया है और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर सीएमओ से लेकर यातायात विभाग में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और िस्थति जस की तस बनी हुई है। जागरूक नागरिक मुकेश शिवहरे ने बताया कि मार्केट की रोड पर कब्जे को लेकर उनके द्वारा सीएमओ व यातायात विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। 15 फीट चौड़ी सड़क कब्जे के कारण 5 फीट की रह गई है। कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।






Be First to Comment