
शिवपुरी। पोहरी के घटाई गांव के पास रहने वाला कक्षा 6वीं की छात्र कोचिंग के लिए निकला और फिर गायब हो गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। दो दिन बाद छात्र क 1 हजार किमी दूर झारखंड से पिता के पास कॉल आया और बताया कि वह मां से मिलने आ गया था। ट्रेन में बैठकर वापस घर लौट रहा है।
जानकारी के मुताबिक राज 14 वर्ष पत्र विजय धाकड़ निवासी घटाई 5 अक्टूबर की सुबह 7 बजे बेसी गांव कोचिंग पढ़ने गया था। राज धाकड़ वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने सभी जगह ढंूढना प्रारंभ कर दिा। पिता विजय धाकड़ 7 अक्टूबर को पोहरी थाने पहुंचा और बेटे के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया हे लेकिन शाम को राज के पिता के पास कॉल आया और बताया कि वह टाटा नगर झारखंड में है और घर के लिए ट्रेन में बैठकर आ रहा है। पिता ने पुलिस थाने आकर सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि बच्चे से बात हो गई है। दरअसल छात्र अपनी मां से मिलने झारखंड के जमशेदपुर चला गया था। उसकी मां जमशेदपुर में काम करती है जबकि वह पोहरी िस्थत घटाई गांव में अपने पिता के साथ रहता है।






Be First to Comment