शिवपुरी। जिले की रन्नौद तहसील के ग्राम धंधेरा में रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के निवासी हरिचरण धाकड़ पुत्र बालकिशन धाकड़ ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर अपने बाड़े तक जाने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग की है। आवेदक ने अशोक ओझा पुत्र गुलुआ ओझा पर रास्ते में मुड़ड़ी-चीरा गाड़कर आवागमन बंद करने का आरोप लगाया है।
हरिचरण धाकड़ ने बताया कि उनके बाड़े तक आने-जाने का रास्ता करीब 50 वर्षों से उपयोग में है। आरोप है कि अशोक ओझा ने रास्ते के बीच में मुड़ड़ी-चीरा गाड़कर करीब चार महीने से रास्ता बंद कर रखा है, जिससे ट्रैक्टर सहित कृषि कार्य में उपयोग होने वाले संसाधनों को ले जाने में परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, उन्होंने इससे पहले 7 मई 2026 को तहसीलदार और एसडीएम को भी शिकायत दी थी। उस समय तहसीलदार और पुलिस बल की मदद से रास्ता खुलवाया गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बाद दोबारा रास्ते में अवरोध खड़ा कर दिया गया।
हरिचरण धाकड़ ने यह भी आरोप लगाया कि रास्ता खोलने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज और विवाद किया जाता है। साथ ही झूठे केस और फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है।
पीड़ित ने कलेक्टर से रास्ते की जांच कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है, ताकि खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर और अन्य जरूरी संसाधन आसानी से ले जाए जा सकें।
50 साल पुराने रास्ते पर फिर गाड़े मुड़ड़ी-चीरा, हरिचरण धाकड़ ने अशोक ओझा पर रास्ता बंद करने का लगाया आरोप; कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News




