,

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवपुरी में कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन, गांधी आश्रम से कलेक्ट्रेट तक निकली रैली / Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को शिवपुरी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने माधव चौक स्थित गांधी आश्रम के सामने धरना देकर नारेबाजी की और इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। गांधी आश्रम से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी क्रम में शिवपुरी में भी संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया।

कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और संबंधित मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को लेकर मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।