,

शिवपुरी में आग ताप रहे युवक का कट्टे की नोक पर अपहरण, CCTV में घटना कैद, स्कॉर्पियो कार में ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर कस्बे में एक युवक का चार कार सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर जबरन अपहरण कर लिया। यह घटना पिछोर के वार्ड क्रमांक 5 में हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, छवेंद्र ठाकुर अपने घर के बाहर कुछ लोगों के साथ आग ताप रहा था। तभी एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी और कार से चार बदमाश उतरे। उन्होंने छवेंद्र ठाकुर को पकड़ लिया और कट्टे की नोक पर कार में डाल दिया।

इस दौरान छवेंद्र के साथ आग ताप रहे दो अन्य व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि, बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए।

अपहरण की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया। पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई और दबाव के चलते बदमाश कुछ घंटे बाद छवेंद्र ठाकुर को छोड़कर फरार हो गए। छवेंद्र ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण विजय पाल, जितेंद्र, रहीश और एक अन्य व्यक्ति ने किया था। उन्होंने बताया कि अपहरण का कारण चुनावी रंजिश था।

पुलिस ने छवेंद्र ठाकुर के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं और आरोपी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।