,

दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस पर अभिराम दास महाराज द्वारा कन्याओं के पखारे चरण, बहनों का हुआ भव्य सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी: दुर्गा वाहिनी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज एक भावपूर्ण और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य अभिराम दास महाराज जी द्वारा दुर्गा वाहिनी की सभी बहनों के चरण पखारकर की गई, जिससे पूरे माहौल में भक्ति और श्रद्धा की अनुभूति हुई।

कार्यक्रम के अगले चरण में कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को ससम्मान भोजन परोसा गया। भोज के उपरांत दुर्गा वाहिनी की सभी बहनों का पट्टा पहनाकर सम्मान किया

इस आयोजन को सफल बनाने में जिला संयोजिका नीतू बाथम जी एवं जिला सह संयोजिका कु. मानसी योगी जी का विशेष योगदान रहा। उनकी निःस्वार्थ सेवा और समर्पण भाव से कार्यक्रम को भव्यता प्राप्त हुई।

यह आयोजन नारी शक्ति, सेवा और संस्कार के अद्भुत संगम का प्रतीक बना, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।