बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धुवा में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिगध मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक हत्या के केस में बंद था और जमानत पर बाहर आया था। मामले को लेकर परिजनों ने करीब आठ लोगों पर हत्या करने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामले में फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भरत (40) पुत्र मनमानसिंह यदव निवासी धुवा हाल निवासी साईं सिटी कॉलोनी बदरवास की संदिग्ध मौत हो गई। पिता ने बताया कि 26 जनवरी को बेटा भरत यादव घुरवार गांव के खेत पर धुवा गांव गया हुआ था। 27 जनवरी की शाम घर आया और उल्टी करने लगा। भरत ने 8-10 लाेगों के नाम बताए और कहा कि मुझे मारा व कुछ पिला दिया है। बेटी अनीता व धर्मेंद्र के सथ भरत का इलाज कराने बदरवास अस्पताल लाए यहां से शिवपुरी रेफर कर दिया। शिवपुरी लाते वक्त लुकवासा के पास भरत यादव ने दम तोड़ दिया।




