Press "Enter" to skip to content

पूर्व सरपंच की पत्नी की हत्या कर लूट ले गए चांदी के कड़े व सोने के फूल / Bairad News

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊंची खरई में गुरुवार की देर शाम गांव के ही पूर्व सरपंच मेघ सिंह यादव की पत्नी पंखों बाई उम्र 60 साल की पत्थर से कुचल कर अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या सहित लूट की धारा में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतिका पंखों बाई रोजाना की तरह अपने खेत पर जानवरों के लिए घास लेने गई थी जब शाम तक घर लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश किया तो सरसों के खेत में पंखों बाई की लाश पड़ी हुई मिली पास में ही बड़ा सा पत्थर पड़ा हुआ था जिस पर खून लगा हुआ था जिस से ज्ञात होता है कि पत्थर से कुचल कर ही हत्या की गई है। मृतिका द्वारा पहने गए चांदी के कड़े वजन करीब 500 ग्राम और एक नाक में पहनने का सोने का फूल गहनों की कुल कीमत करीब ₹40000

अज्ञात हत्या आरोपियों द्वारा लूट लिए गए। हत्या की सूचना मिलने पर बैराड़ थाना पुलिस एसडीओपी पोहरी एडिशनल एसपी और एफएसएस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!