,

शिवपुरी में अज्ञात वाहन ने 6 गायों को रौंदा,गायों की हुईं मौत, देहरदा गांव के पास हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी के देहरदा गांव के पास एनएच-46 पर गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठी 6 गायों को रौंद दिया। सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लुकवासा चौकी क्षेत्र में हुई। जांच में जुटी पुलिस।

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में गांव की गलियां कीचड़ से भर जाती हैं। इस कारण मवेशी गांव से बाहर निकलकर सड़क किनारे बैठ जाते हैं। बरसात के दौरान ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।

जिले की बड़ी पंचायतों में सरकार ने गोशालाएं बनवाई हैं। हालांकि, कई जगह ये गोशालाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। इस वजह से बेसहारा पशु खुले में घूमने और सड़क किनारे बैठने को मजबूर हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।