,

राठौर समाज ने कलेक्टर एसपी को सौंपा ज्ञापन: अर्पित शर्मा ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट सहित शिवपुरी में एफआईआर दर्ज कराने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: आज कलेक्टर शिवपुरी एवं एसपी को राठौर समाज ने ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार अर्पित शर्मा सहित नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे के खिलाफ शिवपुरी में भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सभी पार्षद ग्वालियर मिलकर शिवपुरी लौट रहे थे इसी दौरान जब वह खाना खाने बलराम होटल पर रुके तो नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे एवं ठेकेदार अर्पित शर्मा ने मनीष राठौर की मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत मोहना थाने में दर्ज कराई गई. इसके बाद आज राठौर समाज ने एकत्रित होकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा हैं. जिसमें उन्होंने मांग की है कि ठेकेदार अर्पित शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे पर शिवपुरी में भी एफआईआर दर्ज की जाए और ब्लैक लिस्ट किया जाए.