शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुहारपुरा में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले युवक की चार-पांच लोगों ने मारपीट कर दी थी जिसके अगले दिन वह मृत अवस्था में मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
भाई धनीराम ने बताया िक बीती 24 जनवरी को लुहारपुरा में तेहरवीं थी। वहीं शिवू कुशवाह निवासी लुहारपुरा बैठा हुआ था। यहां उसकी बेटी ज्योति व भारती आई और अपशब्द कहने लगी। इसी बात पर दोनों में बहस हुई। जिस पर शिवू की पुत्री ने अपने मामा के लड़के देवीसिंह को फोन लगाय। लेकिन वह उस समय नहीं आया। शाम को वह कार से अपने तीन-चार साथियों के साथ आया। यहां शिवू की लड़कियों व देवीसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। झगड़ा हाेते हुए लोगों ने बीच-बचाव किया और शिवू को छुड़ाकर उसके घर छोड़ दिया। अगले दिन देखा कि शवू उठा नहीं तो उनको शंका हुई और पुलिस को बुलाकर दवाजा तुड़वाया। यहां देखा तो शिवू की मौत हो चुकी थी। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।




