इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने पर युवा मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान / Shivpuri News

शिवपुरी। इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा स्थापित करने के ऐतिहासिक निर्णय हेतु प्रधानमंत्री को धन्यवाद स्वरूप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यक्रम युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या के आव्हान पर एवं युमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व मे माधव चौक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा नागरिकों से हस्ताक्षर कराकर पीएम मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने पर भाजयुमो पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी जिसमें पोस्टकार्ड के जरिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। इसी के साथ माइक्रो डोनेशन अभियान भी चलाया जाकर भाजपा की रीति-नीति के बारे में सभी को अवगत कराया जाएा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, जनपद उपाध्यक्ष पोहरी अरविंद, एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।