,

शिवपुरी में दबंग के कब्जे से 200 बीघा जमीन वन विभाग ने जेसीबी चलाकर मुक्त कराई / Shivpuri News

शिवपुरी+ जिले के रन्नौद तहसील क्षेत्र की वन चौकी टीला के पास जंगल की जमीन पर बर्षों से अवैध कब्जा पर वन विभाग ने शनिवार के दिन जेसीबी चलाकर करीब 200 बीघा जमीन मुक्त कराई गई.

भूमाफियाओं के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई जारी हैं. लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए भू-माफियाओं की वन विभाग ने कमर तोड़ दी हैं शनिवार को वन विभाग ने टीला चौकी रेंज के करोंदी बीट से भू माफियाओं द्वारा किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर 200बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जाई हुई वन भूमि को मुक्त कराने के लिए विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है. इसी सिलसिले में शनिवार को वन विभाग ने पुलिस और राजस्व की मदद से दबंग शेरा सरदार ने बर्षो से वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा था. जिस पर  बुलडोजर चलाकर वन भूमि को मुक्त कराया था.

पत्थर की बाउंड्री वॉल और झोपड़ी बनाकर घेरी जंगल की जमीन दबंंग अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था. एमके सिंह एसडीएफ ने जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

विभाग के अधिकारी ने बताया कि शेरा सरदार ने जहां-जहां वन विभाग की जमीन पर  कब्जा किया हैं सभी पर बुलडोजर चला कर उसको मुक्त कराई जाएगी। उस पर पौधारोपण के लिए विभाग की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, पूरी जमीन में जगह जगह गड्ढे खोद दिये गए हैं और उनपर बीज उपचार भी डाल दिया गया है आगामी बारिश होते ही उसमें हरे भरे पेड़ आप सबको नजर आएंगे.