शिवपुरी। खनियांधाना साइकिल चलाकर लगभग 100 किलोमीटर का सफर तय कर विशलाल आदिवासी शिवपुरी जिला मुख्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आया लेकिन आज जनसुनवाई बंद दी गई और इसकी सूचना भी नहीं दी। सुनवाई के नाम पर बाहर एक बॉक्स बना दिया और एक कर्मचारी खड़ा कर दिया। विशलाल ने बताया कि उसके पास जमीन नहीं है। इससे पहले वह सरकारी जमीन पर रहता था जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जनसुनवाई में विशलाल पट्टा मांगने की फरियाद लेकर आया था।
100 किमी साइकिल चलाकर आया फरियाद लेकर, जनसुनवाई हुई बंद / Shivpuri News




