,

मेडिकल कॉलेज में मरीज का जबड़ा IMF एवं आर्च बार फिक्सेशन द्वारा पुनः जोड़ा गया / Shivpuri News

शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय शिवपुरी के दंत रोग विभाग में शुक्रवार को 18 वर्षीय शैलेन्द्र यादव चोट लगने के कारण जबड़ा टूटने की समस्या लेकर आया था। जबड़ा imf एवं आर्च बार फिक्सेशन द्वारा पुनः जोड़ा गया। जिसे ऑपरेशन कर डेंटल के डॉ शिरस सिंह धीर सहित डॉक्टर प्रियंका डेवडिया के साथ मिलकर यह जटिल ऑपरेशन किया। डॉक्टर शिरस ने बताया कि अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस, अधीक्षक आशुतोष चौऋषि के कुशल मार्गदर्शन में सभी प्रारंभिक जांच के बाद मरीज़ का जबड़ा imf एवं आर्च बार फिक्सेशन द्वारा पुनः जोड़ा गया। जबड़े की हड्डी यदि समय रहते न जोड़ी जाय तो मुंह स्थाई रूप से टेढ़ा हो सकता है एवं खाना चबाने में भी कष्ट हो सकता है। जिसे ऑपरेशन कर हमने ठीक किया है फिलहाल मरीज स्वस्थ्य है।