शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे हादसे में दो लोग घायल हुए।
पहला हादसा रात 10 बजे एनएच 27 पर शिवहरे ढाबा के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार रविन्द्र लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। रविन्द्र झांसी रक्सा का रहने वाला था। वह सिरसौद में अपने ससुराल आया था।
दूसरा हादसा रात 1 बजे सिरसौद-पिछोर मार्ग पर भुजरिया तालाब के पास हुआ। ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर सचिन प्रजापति और उनके साथी दीपक पाल घायल हो गए। ट्रक सड़क के बीच में पलटने से सुबह जाम लग गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और सड़क पर बिखरी ईंटों को हटवाया। यातायात फिर से शुरू करवाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Be First to Comment