Press "Enter" to skip to content

डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपित गिरफ्तार / Shivpuri News

करैरा। खबर जिले के करैरा थाने से आ रही है कि हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुरानी रंजिश के चलते आरएमपी डॉक्टर राजा सिंह गुर्जर की हत्या तीन लोगो ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर कर दी थी। 14 जनवरी को डॉक्टर की लाश रोड किनारे लाश मिली थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार‎ कर लिया है,जबकि उसके दो‎ अन्य साथी फरार हैं।‎

जानकारी के मुताबिक राजा‎ सिंह उम्र 26 साल पुत्र हुकुम सिंह गुर्जर‎ ‎‎निवासी बगेदरी की 13-14‎ जनवरी की दरम्यानी रात किसी ने‎ हत्या कर दी थी। 14 जनवरी की‎ सुबह लाश बरामद होने पर पुलिस‎ ने मृतक की शिनाख्त कर पहले‎ मर्ग कायम कर लिया।

परिजनों ने‎ पुरानी रंजिश के चलते अर्जुन‎ सोलंकी व उसके भाईयों पर हत्या‎ की आशंका जाहिर की थी। करैरा‎ थाना पुलिस ने अर्जुन सोलंकी‎ निवासी टोरियाखुर्द को गिरफ्तार‎ किया तो उसने हत्या करना‎ स्वीकार कर लिया। दो अन्य साथी चचेरा भाई माखन सोलंकी व‎ दोस्त अतुल पंडित दोनों फरार है।‎

डॉक्टर के गुप्तांग पर वार‎ किए, फिर पत्थर‎ पटककर हत्या कर दी‎ पुलिया में गिरने के बाद राजा सिंह‎ जान बचाने पैदल भागा। लेकिन‎ अर्जुनसिंह ने दोनों साथियों के साथ‎ उसे धर दबोचा। फिर कुल्हाड़ी से‎ उसके गुप्तांग पर हमला किया।‎ बेहोश हो जाने पर अर्जुन सोलंकी‎ ने पत्थर पटककर सिर कुचल‎ दिया। बेहरमी से राजा गुर्जर की‎ हत्या कर दी। मामला प्रेम प्रसंग से‎ भी जोड़कर देखा जा रहा है।‎

बताया जा रहा है कि राजा सिंह गुर्जर टोरियाखुर्द गांव में क्लीनिक संचालित करता था। यहां‎ उसका अर्जुन सिंह व उसके परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। क्लीनिक‎ बंद करा देने पर राजा सिंह जयपुर चला गया था। कुछ दिन पहले ही घर‎ लौटकर आया था।

13 जनवरी की देर शाम पता चला कि राजा गुर्जर बाइक‎ से टोरियाखुर्द तरफ आ रहा है। अर्जुनसिंह अपने दोनों साथियों के साथ घात‎ लगाकर बैठ गया। अर्जुनसिंह को देखकर राजा ने बाइक दौड़ाई और आगे‎ पुलिया से टकराकर नीचे गिर गया। जख्मी हालत में पैदल ही भागने लगा।‎

उसके बाद तीनो ने मिलकर राजासिंह के गुप्तांग पर वार कर दिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि राज सिंह की किसी महिला से अवैध संबंध थे इस कारण इनमें पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। इसी कारण इन तीनों ने मिलकर राजा सिंह की हत्या कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!