शिवपुरी में एक 26 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनियर निवासी जितेन्द्र राठौर के रूप में हुई है। जितेन्द्र का शव शुक्रवार रात करीब 11 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल माटी इलाके के एक खेत में मिला।
परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह दो दिन पहले ही राशन कार्ड की केवाईसी और एक पुराने मारपीट के मामले के लिए शिवपुरी आया था। शनिवार को उसे गुजरात वापस जाना था। शुक्रवार सुबह वह घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका छोटे भाई ने उसे लाल माटी क्षेत्र के खेत में बेहोश हालत में पाया।
परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार जितेन्द्र के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस वजह से मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है।
कोतवाली पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Be First to Comment