,

शिवपुरी में एनएच-46 पर  दो सड़क हादसो में कार दुर्घटना और ट्रक की टक्कर से दो लोगों ने गंवाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 फोरलेन पर दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना गुंजारी नदी पुलिया के पास हुई। शनिवार दोपहर को गुना से शिवपुरी जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल चालक को हाईवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरियाणा निवासी देवेंद्र सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

टॉयलेट के लिए रुके, अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी
दूसरी घटना देहरदा गांव के पास एनएच-46 ओवरब्रिज पर रात करीब ढाई बजे हुई। बदरवास कस्बे की श्रीराम कॉलोनी निवासी विश्ववीर ओझा अपने दो दोस्तों के साथ शिवपुरी में सिद्धेश्वर मेला देखने आया था। मेले से लौटते समय वे ओवरब्रिज पर टॉयलेट के लिए रुके थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने विश्ववीर को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

लुकवासा चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश कर रही है।