Press "Enter" to skip to content

विस्तारक का मतलब पार्टी का विस्तार करना : राजू बाथम / Shivpuri News

करैरा पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, बूथ विस्तारक योजना के प्रपत्र भरे

शिवपुरी। संगठन पर्व कुशाभाऊ ठाकरे जन्मसताब्दी वर्ष विधानसभा करैरा में शक्ति केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम पहुंचे। यहां बूथ क्रमांक 156 विस्तारक महेंद्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं 157 बूथ अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गुर्जर के साथ बूथ विस्तारक योजना के प्रपत्र भरे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाथम ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है और जिस कार्य को लेकर हम निकले उसके महत्व को समझना पड़ेगा। विस्तारक का मतलब पार्टी का विस्तार करना विचारधारा का विस्तार करना, जन संघ की विचारधारा का विस्तार करना है। यहां कार्यकर्ता 10 दिन 10 घंटे समय दान देकर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के अलावा पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करेगा जिससे पार्टी का बूथ मजबूत हो सके और वोट प्रतिशत बढ़े। कार्यकर्ताओं को यह कार्य मन लगाकर पूर्ण करना है। जिससे थकावट महसूस ना हो। और अपने किए कार्य का एहसास हो, उस पर गर्व हो। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हुकुमचंद्र लोधी, विपिन गुप्ता, अमित सोनी, कलयानसिंह बघेल, ध्यानेंद्र गुर्जर, संजीव सैन, हरवान प्रजापति, अरविंद झा, मनीष सैन, जगदीश बघेल, मुकेश सेन, खरे कुशवाह, भानू गुर्जर, रणवीर पाल, शिवम योगी, सतेंद्र गुर्जर, सुरेंद्र सोनी, सुरेंद्र लोधी, अंकित सेन, महेश कर्ण, जंडेल कुशवाह, सीताराम पाल, संतोष कुशवहा, देवीराम बघल, राकेश बघेल, रतन कुशवाह सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!