Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में नहर किनारे टहल रही गर्भवती महिला को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, ग्वालियर में कमरे में कई दिनों तक दुष्कर्म का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला उम्र 25 साल के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया गया कि घटना 3 मई की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़िता नहर किनारे टहल रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी कप्तान कुशवाह वहां पहुंचा। वह महिला को जबरन जंगल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे धमकाकर बस से ग्वालियर ले गया। वहां एक कमरे में बंद कर कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला के लापता होने पर 3 मई को करैरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने 11 मई को महिला को ढूंढ निकाला। पीड़िता ने बताया कि उसने घर जाने की बात कही तो आरोपी उसे रात में करैरा में छोड़कर फरार हो गया।

करैरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!