शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं।
घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। सरजापुर गांव के 9 लोग एक पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई।
हादसे में 55 वर्षीय विद्या बाई जाटव और उनका 14 वर्षीय पोता निखिल जाटव ट्रॉली के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 7 लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Be First to Comment