शिवपुरी के बड़ौदी क्षेत्र में शुक्रवार को तीन बच्चे कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब मनीषा आदिवासी खेत में मजदूरी कर रही थीं और उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। मनीषा के तीन बच्चे नितिन उम्र 7साल, आदिल उम्र 6 साल और रीता उम्र 3 साल खेत के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चों के हाथ, पैर और पीठ में कई जगह काट लिया।
मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को खतरा है।

Be First to Comment