Press "Enter" to skip to content

चरित्र पर संदेह के चलते हैवान बना पति, छुरी से काट दी पत्नी की नाक / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ में थाने के सामने रहने वाली एक महिला रेखा जाटव पिछले छह दिनों से घर से बाहर थी। वह पति को बिना बताए कहीं चली गई थी। पति के पूछने पर उसने जब सही जवाब नहीं दिया तो, पति ने उसके चरित्र पर संदेह के चलते छुरी से उसकी नाक काट दी। पति ने महिला को धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी पति बंटी जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

हाथ की उंगलियां काटने का भी प्रयास
पीड़िता का कहना है कि शनिवार करीब 7:30 बजे उसका पति बंटी घर आया और मुझसे बोला कि तू दूसरों के पास क्यों जाती है। इतना कहते हुए उसने छुरी से मेरी नाक काट दी और हाथ की अंगुलियां भी काटने की कोशिश की।

बैराड़ थाना एसआई अरविंद चौहान का कहना है कि करीब छह दिन पहले पति को बिना बताए पत्नी घर से चली गई। वापस लौटने के बाद पति ने गुस्से में चरित्र संदेह के चलते पत्नी की नाक काट दी। महिला से अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। क्योंकि उसे मेडीकल के लिए भिजवा दिया है। हमने पति को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!