हितग्राहियों के खातों में‎ 28 को आवास की राशि‎ जमा करेंगे सीएम‎ / Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह‎ चौहान 28 जनवरी को प्रधानमंत्री‎ आवास योजना ग्रामीण में नवीन‎ स्वीकृत आवासों की राशि हितग्राहियों‎ के खाते में ट्रांसफर करेंगे । कार्यक्रम‎ राज्य ए जिला व जनपद पंचायत स्तर‎ पर किए जाएंगे । योजना में वर्ष‎ 2021.22 में विभिन्न जिलों के लिए‎ निर्धारित लक्ष्य 4 लाख 20 हजार के‎ विरुद्ध प्रदेश में 3ण्69 लाख आवास‎ स्वीकृत किए जा चुके हैं । योजना में‎ 31 लाख 52 हजार ऐसे परिवार ए‎ जिनके नाम सामाजिक आर्थिक एवं‎ जाति जनगणना 2011 में दर्ज नहीं थे‎ को आवास प्लस एप के माध्यम से‎ जोड़ा गया है।‎