शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत खेत पर सो रहे राकेश जाटव पुत्र मंशाराम जाटव 48 वर्ष की किसी ने हत्या कर दी। सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि राकेश रात के समय खेत पर गया था जब वह सुबह वापस नहीं आए तो तलाश की जहां खेत पर उनकी लाश पड़ी हुई थी। किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है।
खेत पर सो रहे किसान की हत्या / Shivpuri News




