केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री कुलस्ते कल शिवपुरी में / Shivpuri News

शिवपुरी।केन्द्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 24 जनवरी को शिवपुरी आएंगे और जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जनवरी को शाम 6 बजे तहसील करैरा के ग्राम सड़ में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे तहसील पिछोर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत झांसी के लिए जाएंगे।