Press "Enter" to skip to content

बाघों को लाने से पहले तैयारी देखने आए पीसीसीएफ / Shivpuri News

शिवपुरी| माधव नेशनल पार्क शिवपुरी‎ में बाघ पुनर्वास से पहले विभाग के ‎ ‎वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे तेज हो गए‎ हैं। प्रधान प्रमुख वन रक्षक (पीसीसीएफ) रमेश गुप्ता शुक्रवार‎ की देर रात शिवपुरी पहुंचे और‎ शनिवार को नेशनल पार्क में तैयारियों‎ का जायजा लिया। बाघों को लाने से ‎ ‎ पहले की तैयारियां देखकर‎ पीसीसीएफ खुश नजर आए। उन्होंने‎ फ्री रेंज में काम कराने के लिए जल्द‎ ही बजट जारी करने का आश्वासन‎ दिया है।‎ पीसीसीएफ गुप्ता ने माधव नेशनल‎ पार्क के सेलिंग क्लब पहुंचे जहां पांच‎ बाइक व नई गाड़ी का अवलोकन‎ किया। पार्क के अंदर बने पेट्रोलिंग‎ कैंप को देखा और स्टाफ से जानकारी‎ ली। इसके बाद सतनवाड़ा क्षेत्र से‎ लगे नेशनल पार्क के कॉरीडोर वाले‎ हिस्से में पीसीसीएफ पहुंचे। कम‎ समय में ही जमीन अधिग्रहण करने‎ और जाली आदि लगाने का काम‎ देखकर पीसीसीएफ संतुष्ट नजर‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ आए। कॉरीडोर वाले हिस्से में‎ चारागाह बनाया जा रहा है जिसके‎ साथ फलदार पौधे भी लगाए जा रहे‎ हैं। पीसीसीएफ गुप्ता ने भी अमरूद‎ का पौध रोपा। बता दें कि फलदार‎ पौधे लगने से शाकाहारी जानवर‎ चारागाह में रहेंगे और टाइगर यहां‎ अपना शिकार आसानी से बना‎ सकेगा। इस दौरान पार्क डायरेक्टर‎ सीएस निनामा, असिस्टेंट डायरेक्टर‎ अनिल सोनी व पार्क स्टाफ मौजूद‎ रहा। पीसीसीएफ ने सामान्य वन‎ मंडल को लेकर भी व्रत से संबंधित‎ डीएफओ की मीटिंग ली।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!