पोहरी। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील से आ रही है। यहां उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के ककराला गांव के दो टमाटर व्यापारी फरहान खान एवं नवी अहमद खान ने लाखों रुपए का टमाटर खरीदा और आधा भुगतान करने के बाद गायब हो गए। मामले को लेकर थाने में धोखाधड़ी व गवन का केस दर्ज कराया है।
फरियादी नीलम वर्मा पुत्र बालकृष्ण निवासी ग्राम नानोरा ने एक अावेदन दिया था जिस पर यह कायमी की गई है। नीलम ने बताया कि आरोपितों ने उसके माध्यम से 58 लाख 50 हजार का टमाटर खरीदा था जिसमें से किसानों के खाते में 27 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए शेष 31 लाख 50 हजार रुपए के लिए वह बहाने बनाते रहे अब दोनों युवक भाग गए हैं।
फरियादी नीलम वर्मा ने बताया कि आरोपियों से कृषक उपनिवेश जाट निवासी रूहानी को 6 लाख 40 हजार रूपए, अखयराज रावत निवासी रायचंदखेडी को 3 लाख रूपए, पदम रावत निवासी रायचंदखेडी को ढ़ाई लाख रूपए, मेजर सिक्ख निवासी सलैया को 2 लाख 38 हजार रूपए, बाइसराम धाकड़ निवासी नानोरा को 1 लाख 20 हजार रूपए, कोमल प्रसाद धाकड़ निवासी नानोरा को 2 लाख 40 हजार रूपए, सुनील धाकड़ निवासी सेवाखेड़ी को 2 लाख रूपए, नीलम वर्मा को 2 लाख रूपए तथा दलाली के 50 हजार रूपए एवं अन्य किसानों के फुटकर 6 लाख 50 हजार रूपए लेना बकाया हैं।






Be First to Comment