शिवपुरी। नवजात को सर्दी से बचाने के लिए दादी ने तसले में आग जला दी। आग अच्छे से जल रही है या नहीं यह देखने पहुंची मां अनियंत्रित होकर उसी में जा गिरी। जलने पर महिला की चीख सुन परिवारवाले दाैड़े और उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बैराड़ निवासी पूजा कुशवाहा (23) को 15 दिन पहले प्रसव हुआ था। ठंड अधिक होने के कारण नवजात को बचाने और सिकाई के लिए उसने दादी ने धूनी जला दी। आग जलती देख पूजा भी तापने बैठ गई। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह तसले में गिर गई। आग ने कपड़ों को पकड़ लिया। जलती पूजा की चीख सुन परिवारवाले दौड़े और अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

आग पर तापते समय महिला झुलसी, दो हफ्ते पहले ही हुई है डिलीवरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment