शिवपुरी। एक तरफ नगर पालिका व प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ हर तरफ गंदगी पसरी नजर आ रही है। शहर की कृष्णपुरम कॉलोनी में िस्थत शीतला माता मंदिर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय रहवासियों ने कई बार नपा में जाकर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंदिर आने-जाने वाले भक्तों को इस गंदगी में से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय रहवासियों ने पसरी गंदगी को साफ कराए जाने की मांग नपा से की है।
मंदिर के सामने पसरी गंदगी, नपा नहीं कर रही सुनवाई / Shivpuri News




