शिवपुरी। एनएसयूआई ने जीवाजी विश्व विद्यालय में कराए जा रहे ओपन बुक एग्जाम का विरोध दर्ज कराते हुए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया। एनएसयूआई के जिला महासचिव अमित सिंह के अनुसार एनएसयूआई ने जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलपति को ज्ञापन सौंप कर ओपन बुक एग्जाम का विरोध करते हुए ऑन लाइन एग्जाम कराने की मांग की थी। जिस पर कुलपति सहमत हो गए थे, लेकिन मंत्री मोहन यादव ने ऑनलाइन एग्जाम की जगह ओपन बुक एग्जाम के आदेश दिए हैं। इसी के विरोध में उनका पुतला जलाया गया है। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पुनीत शर्मा, अंकित प्रताप सिंह, अनिकेत, समीर, अमन, आशु, फिरोज, आयुष, रुद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ओपन बुक एग्जाम का विरोध : एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका / Shivpuri News




