Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर गिट्टी से भरे दो ओवरलोड डंपर जब्त, तहसीलदार के साथ राजस्व विभाग मौके पर पहुंचा / Shivpuri News

शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर प्रशासन ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पोहरी तहसीलदार निशा भारद्वाज के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम को गिट्टी से भरे दो ओवरलोड डंपरों को पकड़ा।

तहसीलदार निशा भारद्वाज और राजस्व विभाग की टीम कस्बे के दौरे पर थी। इसी दौरान उन्हें शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर दो डंपर दिखाई दिए। टीम ने तुरंत डंपरों को रोका और उनके दस्तावेजों की जांच की। वजन तौल में दोनों डंपर ओवरलोड पाए गए।

तहसीलदार निशा भारद्वाज मौके पर पहुंचीं
राजस्व विभाग ने दोनों डंपरों को पोहरी थाने में जमा करवा दिया है। इस कार्रवाई की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार निशा भारद्वाज के साथ राजस्व निरीक्षक देवेंद्र जैन और राजस्व विभाग का दल मौजूद था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!