Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में मड़ीखेड़ा डेम के पास दो बीघा खेत में भीषण आग लगने से तीन बाइक और झोपड़ी जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के मड़ीखेड़ा डेम के पास धमकम गांव में एक किसान के खेत में आग लग गई। किसान लक्ष्मण सिंह पवैया के खेत में लगी आग ने बड़ा नुकसान किया है।

आग में दो बीघा कटी हुई गेहूं की फसल जल गई। बटाईदार की झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा बटाईदार की एक बाइक और दो अन्य मजदूरों की बाइक भी जलकर राख हो गईं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक किसान और बटाईदार को भारी नुकसान हो चुका था।

बटाईदार ने खेत पर ही झोपड़ी बनाकर अपना डेरा डाल रखा था। आग लगने से उसका सारा सामान जल गया। इस घटना से किसान और बटाईदार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!