शिवपुरी: जिले की भौंती पुलिस ने अवैध 63 लीटर देशी शराब सहित मोटर साईकिल कीमत 73 हजार रुपए जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
भोंती थाना प्रभारी ने बताया की 27 मार्च 2025 को मंगल सिंह के मील के सामने आम रोड पर पिपारा तरफ से एक मोटर साइकिल पर संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र स्व. रामश्वरूप गुप्ता उम्र 41 साल निवासी भौंती, अवधेश उर्फ टिन्कू पुत्र प्रकाश केवट उम्र 35 साल निवासी केवट मोहल्ला भौंती से देशी शराव मशाला 200 एम.एल के 90 पाउच, देशी शराव के 200 एमएल के 135 पाउच तथा दो पेटी में प्लेन मदिरा शराव के 180 एम.एल के 100 क्वाटर (प्रत्येक मे 50) कुल 63 लीटर शराव कीमती 23000 एवं कायनेटिक बॉस मोटरसाईकिल क्र.एम.पी.33-एम.-8742 कीमती 50000/-रु. कुल कीमती 73000/-रु. उक्त अवैध शराव व मोटर साईकिल को मौके पर जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किय गया। थाना वापसी पर आरोपीगण के विरुद्ध अप.क्र. 97/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।
सराहनीय कार्यवाहीः निरीक्षक मनोज राजपूत, उनि. रामनिवास शर्मा, प्रआर. 398 रामप्रवेश शर्मा, आर. 578 ब्रजेश राणा, आर. 688 आलोक जैन, आर. 98 ब्रजराजसिंह, आर. 467 कुलदीप मांझी की अहम भूमिका रही।







Be First to Comment