शिवपुरी | कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदी से ऑटो की किस्त जमा करने आ रहे ऑटो चालक को रास्ते में रोककर मारपीट कर 11 हजार रुपए व मोबाइल लूटने वाले बदमाश को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा लिया। पुलिस ने बदमाश के बाद से लूटे गए 11 हजार रुपए व मोबाइल बरामद कर लिया। वही लूट में शामिल दूसरे बदमाश की पुलिस तालाश कर रही है। सिटी कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि राजू कुशवाह(50) पुत्र जसराम कुशवाह निवासी वार्ड क्रं.16 बडौदी शिवपुरी ने कोतवाली आकर सूचना दी कि वह 19 जनवरी को शाम 4 बजे ऑटो की किस्त जमा करने अतुल कम्पनी गुरुद्वारा के पास जा रहा था। बड़े गांव के रास्ते के पास नाई की दुकान के सामने बडौदी पर मेरा पडोसी भूरा रावत पुत्र पप्पू रावत अपने एक साथी के साथ मिला। उन्होंने मुझे रोक लिया व ऑटो में बैठ गए। भूरा के साथी ने मुझे पकड लिया और भूरा ने मेरी जेब में रखे 11 हजार रुपए व ओपो कंपनी का मोबाइल जबरदस्ती छीन भाग गए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बदमाश भूरा रावत को गिरफ्तार कर लिया है।
ऑटो चालक से मारपीट करने वाला बदमाश पकड़ा / Shivpuri News




