शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसंतपुरा के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक पर सवार तीन लोगों में टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार दो लोग गंभीर घायल है.
जानकारी के अनुसार देवेंद्र आदिवासी निवासी ग्राम कनाबदा थाना कोलारस ने बताया कि उसके फूफा जगदीश आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम कनाबदा, खलकन आदिवासी उम्र 25 साल निवासी बबूका, लाल साहब आदिवासी उम्र 35 साल निवासी कनाबदा बाइक पर सवार होकर देहरदा चौराहे पर राशन लेने के लिए गए थे. इसी दौरान बुधवार की रात्रि जब राशन लेकर वापस गाँव लौट रहे थे तभी बसंतपुरा के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेजी से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक चालक खकन आदिवासी उम्र 25 साल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहाँ उनका उपचार जारी हैं.







Be First to Comment