Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में SDM ने बिना टैक्स चुकाए राजस्थान जा रहे ट्रक को पकड़कर 70 हजार का जुर्माना लगाया / Shivpuri News

शिवपुरी में मंडी टैक्स चोरी का एक मामला सामने आया है। कोलारस के एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बुधवार देर रात एक ट्रक को पकड़ा। ये ट्रक बिना मंडी टैक्स चुकाए राजस्थान जा रहा था।

करैरा स्थित राईन ट्रेडर्स का ट्रक (नंबर आरजे-52 जीए 7929) रामनगर टोल के पास रोका गया। ट्रक में 414.25 क्विंटल गेहूं भरा हुआ था। जांच में पता चला कि ये गेहूं राजस्थान के बारा क्षेत्र में भेजा जा रहा था।
एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए राईन ट्रेडर्स पर कुल 70 हजार 866 रुपए का जुर्माना लगाया। इसमें मंडी टैक्स का पांच गुना शुल्क 54 हजार 888 रुपए, समझौता शुल्क 5 हजार रुपए और आश्रित शुल्क 10 हजार 978 रुपए शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!