शिवपुरी। पोहरी अनुभाग की छर्च थाना पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान डिगडौली के सेल्समैन सहित सहायक विक्रेता के खिलाफ ईसी एक्ट क तहत केस दर्ज किया है। मशीन में गरीबों के अंगूठे लगवाकर राशन नहीं बांटा। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जांच करने पहुंचे तो स्टॉक में 47 क्विंटल राशन अधिक मिला।
पोहरी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ौरव कदम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान डिगडौली का निरीक्षण किया। दुकान के स्टॉक में 47 क्विंटल राशन अधिक मिला। यानी हितग्राहियों के अंगूठे लगवाकर राशन नहीं बांटा गया। पुलिस ने विक्रेता अजयपाल यादव व सहायक विक्रेता हुकुमसिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment